गजानन संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2024
गजानन संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश भगवान की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सूर्योदय के बाद बन रहा है। इस दौरान सौभाग्य योग बना रहेगा। इस दौरान चंद्रमा के उदित होने का समय 09 बजकर 37 मिनट पर है। इसके बाद आप कभी भी चंद्रमा की पूजा कर सकते है। वहीं गजानन संकष्टी चतुर्थी वाले दिन भद्रा का साया बना रहेगा। हालांकि गणेश पूजन में कोई समस्या नहीं है।
गजानन संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
गजानन संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह ही स्नान कर लें। फिर शुभ मुहूर्त के अनुसार पूजा के स्थान पर चौकी लगाएं। इसके बाद गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करें। फिर गणेश जी को फूल, सिंदूर, पान, सुपारी और मौली अर्पित करें। इस दौरान अक्षत्, हल्दी, दूर्वा, चंदन और नैवेद्य भी चढ़ाएं। सभी चीजें अर्पित करने के बाद आप गणेश जी के मंत्रों का जाप करें। फिर उन्हें मोदक का भोग लगाएं। बाद में गणेश चालीसा का पाठ करें और व्रत की कथा पढ़ें। इस दौरान आरती करना न भूलें। इसके बाद रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें और उनकी पूजा करें। उसके बाद व्रत का विधिनुसार पारण करें।
गणेश जी की आरती
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।