फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festival Calendar 2024: कब शारदीय नवरात्रि, दिवाली और करवा चौथ, जानिए प्रमुख त्योहारों की तारीखें

Wed, 28 Aug 2024 06:55 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

आने वाले महीनों में इस साल के कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। जिनमें दिवाली, छठ, करवा चौथ, शारदीय नवरात्रि, दशहरा जैसे बड़े त्योहार भी शामिल हैं। आइए इस लेख में इन्हीं त्योहारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
Diwali 2024 - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Festival Calendar 2024: साल का लगभग आठ महीना बीत चुका है। आने वाले महीनों में इस साल के कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। जिनमें दिवाली, छठ, करवा चौथ, शारदीय नवरात्रि, दशहरा जैसे बड़े त्योहार भी शामिल हैं। हाल ही में रक्षाबंधन, हरियाली तीज , शिवरात्रि और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व मनाए गए हैं। ऐसे में अब सबकी नजर अब आने माह के बड़े व्रत-त्योहारों पर है, क्योंकि त्योहारों की दृष्टि से देखा जाए तो आने वाला तीन महीने बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। सितंबर, अक्तूबर और नवंबर का महीना त्योहारों का महीना माना जाता है। पूरे दो महीने में लगभग हर तीसरे दिन कोई न कोई व्रत-त्योहार जरूर मनाया जाता है। इसलिए ये तीनों महीना धार्मिक नजरिए से काफी अहम माना जाता है। इस साल सितंबर माह में ही तीज, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। वहीं शारदीय नवरात्रि, दशहरा, दिवाली, करवा चौथ, आदि अक्तूबर माह में मनाया जाएगा। आइए इस लेख में इन्हीं त्योहारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Festival Calendar 2024 - फोटो : Amar Ujala
सितंबर माह मुख्य त्योहार लिस्ट

01 सितंबर 2024 (रविवार): मासिक शिवरात्रि
02 सितंबर 2024 (सोमवार): भाद्रपद अमावस्या
06 सितंबर 2024 (शुक्रवार): हरतालिका तीज
07 सितंबर 2024 (शनिवार): गणेश चतुर्थी
14 सितंबर 2024 (शनिवार): परिवर्तिनी एकादशी
15 सितंबर 2024 (रविवार): ओणम
17 सितंबर 2024 (मंगलवार): अनंत चतुर्दशी
18 सितंबर 2024 (बुधवार): भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
21 सितंबर 2024 (शनिवार): संकष्टी चतुर्थी
28 सितंबर 2024 (शनिवार): इन्दिरा एकादशी

Festival Calendar 2024 - फोटो : Amar Ujala
अक्तूबर माह मुख्य त्योहार लिस्ट

2 अक्तूबर 2024 (बुधवार): अश्विन अमावस्या
3 अक्तूबर 2024 (बृहस्पतिवार): शारदीय नवरात्रि
11 अक्तूबर 2024 (शुक्रवार): दुर्गा महानवमी पूजा
12 अक्तूबर 2024 (शनिवार): दशहरा
20 अक्तूबर 2024 (रविवार): करवा चौथ
28 अक्तूबर 2024 (सोमवार): रमा एकादशी
29 अक्तूबर 2024 (मंगलवार): धनतेरस
31 अक्तूबर 2024 (बृहस्पतिवार): नरक चतुर्दशी
विज्ञापन

Festival Calendar 2024 - फोटो : Amar Ujala
नवंबर माह के मुख्य त्योहार लिस्ट

1 नवंबर 2024 (शुक्रवार): दिवाली
2 नवंबर 2024 (शनिवार): गोवर्धन पूजा
3 नवंबर 2024 (रविवार): भाई दूज
7 नवंबर 2024 (बृहस्पतिवार): छठ पूजा
12 नवंबर 2024 (मंगलवार): देवोत्थान एकादशी
18 नवंबर 2024 (सोमवार): संकष्टी चतुर्थी
26 नवंबर 2024 (मंगलवार): उत्पन्ना एकादशी
28 नवंबर 2024 (बृहस्पतिवार): प्रदोष व्रत (कृष्ण)
29 नवंबर 2024 (शुक्रवार): मासिक शिवरात्रि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें