February Vrat And Festival List 2022: फरवरी का महीना अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा और हिंदू कैलेंडर के अनुसार 11वां महीना होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ के महीने में कई प्रमुख व्रत त्योहार और महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है। फरवरी का महीना बहुत खास रहता है। इस महीने में ही बसंत पंचमी, मौनी अमावस्या, दुर्गाष्टमी, चतुर्थी और एकादशी के व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। फरवरी महीने के पहले ही दिन मौनी अमावस्या फिर 02 फरवरी से माघी गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी। इसके बाद अबूझ मुहूर्त मानी जाने वाली बंसत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि पूरे फरवरी के महीने में कब और किस दिन प्रमुख व्रत-त्योहार मनाएं जाएंगे उसकी पूरी लिस्ट।
| तारीख | दिन | व्रत और त्योहार |
| 01 फरवरी 2022 | मंगलवार | मौनी अमावस्या |
| 02 फरवरी 2022 | बुधवार | गुप्त नवरात्रि आरंभ और चंद्र दर्शन |
| 04 फरवरी 2022 | शुक्रवार | विनायकी गणेश चतुर्थी, गणेश जयंती |
| 05 फरवरी 2022 | शनिवार | बसंत पंचमी |
| 06 फरवरी 2022 | रविवार | स्कंद षष्ठी |
| 07 फरवरी 2022 | सोमवार | रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती |
| 08 फरवरी 2022 | मंगलवार | मासिक दुर्गाष्टमी व्रत |
| 10 फरवरी 2022 | गुरुवार | रोहिणी व्रत |
| 12 फरवरी 2022 | शनिवार | जया एकादशी व्रत, स्वामी दयानन्द सरस्वती जयंती |
| 13 फरवरी 2022 | रविवार | कुंभ संक्रांति, भीष्म द्वादशी |
| 14 फरवरी 2022 | सोमवार | सोमवार प्रदोष व्रत, वैलेंटाइन डे |
| 16 फरवरी 2022 | बुधवार | माघी पूर्णिमा, भैरव जयंती और गुरु रविदास जयंती |
| 17 फरवरी 2022 | गुरुवार | फाल्गुन मास प्रारंभ |
| 20 फरवरी 2022 | रविवार | गणेश चतुर्थी व्रत |
| 23 फरवरी 2022 | बुधवार | कालाष्टमी |
| 24 फरवरी 2022 | बृहस्पतिवार | जानकी जयंती |
| 27 फरवरी 2022 | रविवार | विजया एकादशी व्रत |
| 28 फरवरी 2022 | सोमवार | सोमवार प्रदोष व्रत |