फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2024 Upay: दशहरे पर करें अपराजिता फूल से उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

Sat, 12 Oct 2024 12:08 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दशहरा के दिन पूजा में अपराजिता के फूल शामिल करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस त्योहार में अपराजिता के फूलों से कुछ उपाय अपनाकर काफी लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन
dussehra 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aparajita ke Phooo Ke Upay: दशहरा उत्सव मुख्य रूप से रावण पर भगवान श्री राम की जीत का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। दशहरा के दिन पूजा में अपराजिता के फूल शामिल करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस त्योहार में अपराजिता के फूलों से कुछ उपाय अपनाकर काफी लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन


हो सकता है धनलाभ 
दशहरा के दिन पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी को अपराजिता के फूल चढ़ाने चाहिए। इससे साधक को देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय आप उन्हें 7 अपराजिता फूलों की माला भी चढ़ा सकते हैं। पूजा के बाद इस माला को अपने घर की तिजोरी में रख दें। इससे धन आकर्षित होगा और तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी।

खुलेंगे समृद्धि के मार्ग
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो दशहरे के मौके पर अपराजिता के फूलों से उपाय कर सकते हैं।  ऐसा करने के लिए दरवाजे के सामने एक पात्र में पानी भरें और उसमें कुछ अपराजिता के फूल डाल दें। इससे उस व्यक्ति का आर्थिक संकट दूर हो जाएगा और समृद्धि का मार्ग खुल जाएगा।
विज्ञापन


दूर हो जाएंगी परेशानियां 
अगर आपके घर में श्रीयंत्र स्थापित है तो आप पूजा के दौरान श्रीयंत्र पर अपराजिता के फूल भी चढ़ा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि साधक को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा दशहरे पर 5 अपराजिता के फूलों को पानी में मिलाकर स्नान करने से भी आपको लाभ मिल सकता है।

दूर होगी नकारात्मकता
दशहरा के मौके पर घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में किसी बर्तन में अपराजिता के फूलों को डालकर रख दें। इस उपाय को करने से जातक को घर में मौजूद सभी प्रकार की नकारात्मकताओं से छुटकारा मिल सकता है। जिससे गृह-क्लेश जैसी समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

दूर होंगी नकारात्मक भावनाएं 
दशहरा के अवसर पर अपराजिता के फूलों को घर के उत्तर-पूर्व कोने में एक पात्र में रखें। इस उपाय से आप अपने घर से हर तरह की नकारात्मकता को खत्म कर सकते हैं। इसके फलस्वरूप गृह क्लेश दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति का माहौल बनता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें