मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर
दिवाली पर शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश की पूजा विधि पूर्वक की जाती है, इसलिए दिवाली की पूजा में लक्ष्मी जी और गणेश जी की फोटो जरूर रखें।
श्रीयंत्र
श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। दिवाली की रात इसे घर के मंदिर में स्थापित करें इसकी पूजा जरूर करें।
मां लक्ष्मी के चरण चिह्न
दिवाली की रात महालक्ष्मी के चांदी या सोने के चरण चिह्न पूजा में जरूर रखें। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के चरणों की पूजा करने से धन की देवी की स्थाई कृपा मिलती है।
कुबेर देव की मूर्ति
कुबेर देव धन के देवता और देवताओं के कोषाध्यक्ष माने जाते हैं। दिवाली की रात मां लक्ष्मी के साथ ही इनकी भी पूजा करने की परंपरा है।
दक्षिणावर्ती शंख
दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा में दक्षिणावर्ती शंख जरूर रखें। इस शंख में केसर मिश्रित दूध भरकर अभिषेक करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
मोती शंख
दिवाली पर मोती शंख जरूर खरीदें और पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी में रख लें। इससे आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहेगी।
पारद लक्ष्मी की प्रतिमा
पारद यानी पारे से बनी लक्ष्मी प्रतिमा बहुत ही शुभ मानी जाती है। दिवाली के दिन इसे खरीद कर लाएं और पूजा में इसे जरूर रखें।
पीली कौड़ी
कौड़ी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होते हैं। पीली कौड़ी समुद्र से मिलती है और कहा जाता है कि मां लक्ष्मी भी समुद्र से प्रकट हुई थीं। इस कारण लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़ी जरूर रखें।
कमल गट्टा
लक्ष्मी जी की पूजा में कमल का फूल जरूर रखते हैं और कमल गट्टे से बनी माला से मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप किया जाता है। ऐसे में दिवाली पूजा में लक्ष्मी जी के साथ ही कमल गट्टे भी जरूर रखें।
नारियल
नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। यह मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है। श्री यानी देवी लक्ष्मी अर्थात लक्ष्मी देवी का फल, इसलिए दिवाली की पूजा में नारियल जरूर रखें।