फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Uthani Gyaras 2020: देवउठनी एकादशी आज, व्रत में इन पांच बातों का जरूर रखें ध्यान

Wed, 25 Nov 2020 06:35 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
देवउठनी एकादशी 2020 - फोटो : Rohit Jha
हिन्दू धर्म में देवउठनी एकादशी का बड़ा महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं। यह एकादशी 25 नवंबर, बुधवार को है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागते हैं इसलिए इसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए कई उपाय किये जाते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार देवउठनी एकादशी पर कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।  
विज्ञापन

2 of 6
एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
चावल का सेवन न करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से मनुष्य का जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है। इस दिन जो लोग व्रत नहीं रखते हैं, उन्हें भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
एकादशी के पावन दिन मांस- मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। - फोटो : SELF
मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए
एकादशी के पावन दिन मांस- मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन ऐसा करने से जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दिन व्रत करना चाहिए। अगर आप व्रत नहीं करते हैं तो एकादशी के दिन सात्विक भोजन का ही सेवन करें। 

4 of 6
एकादशी के दिन महिलाओं का अपमान करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए
एकादशी के दिन महिलाओं का अपमान करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। सिर्फ एकादशी के दिन ही नहीं व्यक्ति को किसी भी दिन महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं उन्हें जीवन में कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
एकादशी के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए और वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।  - फोटो : सोशल मीडिया
गुस्सा न करें
एकादशी का पावन दिन भगवान विष्णु की अराधना का होती है, इस दिन सिर्फ भगवान का गुणगान करना चाहिए। एकादशी के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए और वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए, इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें