Chaturmas 2024: 17 जुलाई 2024 से चातुर्मास की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में चातुर्मास को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस अवधि से विष्णु जी योग निद्रा में चले जाते हैं, और उनका शयन काल शुरू हो जाता है। विष्णु जी का ये शयन काल चार महीने तक चलता है, जिसे चातुर्मास कहते हैं। इसका समापन कार्तिक मास में आने वाली देवउठनी एकादशी के दिन होता है। विष्णु जी के योग निद्रा में होने के कारण इस दौरान पूरी सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में होता है।
चातुर्मास में भगवान शिव का प्रिय माह सावन भी पड़ता है। ऐसे में उनकी पूजा अर्चना करने पर शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शादी, ब्याह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे कार्यों को करने की मनाही होती है। हालांकि पूजा पाठ और दान पुण्य से जुड़े कार्य करने पर भाग्य वृद्धि के योग बनते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ खास कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।