कब है आशूरा ?
इस साल 7 जुलाई 2024 से मुहर्रम माह की शुरुआत हो चुकी है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम साल का पहला महीना है। इस दौरान कुछ लोग मुहर्रम के 10वें दिन रोजा रखते हैं, जिसे आशूरा के रूप में मनाया जाता है। इस साल 17 जुलाई 2024 को आशूरा मनाया जाएगा।
मुहर्रम का महत्व
इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार मुहर्रम को नव वर्ष के रूप में मनाते हैं। लेकिन कुछ लोग इसे गम का महीना मानते हैं। दरअसल, इस माह की 10वीं तारीख को यौम-ए-आशूरा के नाम से जाना जाता है। ये तारीख कोई साधारण नहीं हैं। इस दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। उनकी याद में मोहर्रम के 10वें दिन को लोग मातम के रूप में मनाते हैं, जिसे आशूरा कहते हैं।
क्यों मनाया जाता है मुहर्रम?
इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ मोहर्रम माह के 10वें दिन कर्बला के मैदान में शहीद हो गए थे। उनकी शहादत और कुर्बानी के तौर पर इस दिन को याद किया जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।