फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर तिलक करते समय इस दिशा में होना चाहिए भाई का मुंह, बहनें इन बातों का भी रखें ध्यान

Thu, 27 Oct 2022 06:58 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भाई दूज पर तिलक करते समय इस दिशा में होना चाहिए भाई का मुंह - फोटो : अमर उजाला
Bhai Dooj 2022: कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन की तरह ही ये पर्व भी हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। ये पर्व को भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। हर साल दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज मनाया जाता है। भाई दूज का बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं, सलामती की कामना करती हैं और उनका तिलक करती हैं। कहा जाता है कि भाई दूज के दिन तिलक लगाने से भाई को लंबी उम्र के साथ सुख संपन्नता का आशीर्वाद भी मिलता है। मान्यताओं के अनुसार, बहनों को भाई का तिलक करते समय शुभ मुहूर्त के अलावा कुछ अन्य नियमों का भी विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में... 

Dhanteras 2022: इस धनतेरस सोने-चांदी की जगह खरीदें ये चीजें, साल भर पैसों से भरा रहेगा घर
विज्ञापन

2 of 4
भाई दूज पर तिलक करते समय इस दिशा में होना चाहिए भाई का मुंह - फोटो : iStock
तिलक लगाते समय इस बात का रखें ध्यान 
भाई दूज के दिन बहन रोली का तिलक लगाकर भाई की पूजा करती हैं, लेकिन तिलक लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु जानकारों के अनुसार, कहा जाता है कि तिलक करते समय भाई का मुंह उत्तर या उत्तर-पश्चिम में से किसी एक दिशा में होना चाहिए और बहन का मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व में होना चाहिए। साथ ही भाई दूज पर बहन को भाई का तिलक करने से पहले कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
भाई दूज पर तिलक करते समय इस दिशा में होना चाहिए भाई का मुंह - फोटो : iStock
भाई दूज पर ऐसे करें तिलक
भाई दूज पर सबसे पहले आटा से चौक बनाएं। इसके बाद चौक पर लकड़ी का पाटा रखकर उस पर भाई को बिठाएं। ध्यान रहे कि भाई का चेहरा पूर्व दिशा की ओर ही हो। फिर भाई के मस्तक पर तिलक लगाएं। तिलक लगाने के बाद भाई के हाथ में कलावा बांधें। इसके बाद दीपक जलाकर भाई की आरती करें और लंबी उम्र की कामना करें।

Dhanteras 2022 Shopping: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल
विज्ञापन

4 of 4
भाई दूज पर तिलक करते समय इस दिशा में होना चाहिए भाई का मुंह - फोटो : iStock
बहन-भाई भूलकर भी न करें ये गलतियां
  • भाई दूज के दिन बहन-भाई को आपस में बहस या झगड़ा नहीं करना चाहिए।
  • बहन को भाई से मिले उपहार का निरादर नहीं करना चाहिए।
  • भाई दूज पर बहन को भाई का तिलक करने से पहले कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। 
  • बहन-भाई को इस दिन भूलकर भी एक दुसरे से झूठ नहीं बोलना चाहिए।
  • भाई को तिलक लगाते समय बहनें इस दिन भूलकर भी काले वस्त्र धारण न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें