फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amalaki Ekadashi 2025: कब है आमलकी एकादशी ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त ,पारण का समय और पूजा विधि

Sun, 16 Feb 2025 11:35 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amalaki Ekadashi 2025 Vrat Paran Time: हिंदू धर्म में आमलकी एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा और व्रत का आयोजन किया जाता है। साथ ही, आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। आमलकी एकादशी फाल्गून माह के शुक्ल पक्ष में आती है। आइए जानते हैं कि आमलकी एकादशी कब है, इसका शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण का समय क्या है।
विज्ञापन
आमलकी एकादशी 2025 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amalaki Ekadashi 2025 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। हर महीने दो एकादशी होती हैं, जिससे साल भर में कुल 24 एकादशी आती हैं। सभी एकादशी को विशेष माना जाता है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है, जिसे आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रत के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा का महत्व है। आइए जानते हैं कि आमलकी एकादशी कब है, इसका शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण का समय क्या है।
विज्ञापन


आमलकी एकादशी तिथि 
फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ: 9 मार्च, रविवार, प्रातः  7: 45 मिनट पर 
फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 10 मार्च, सोमवार, प्रातः 7:44 मिनट पर
उदयातिथि के अनुसार आमलकी एकादशी 10 मार्च को रहेगी। 

Mahashivratri Budh Uday: इस महाशिवरात्रि पर होगा बुध का उदय, इन पांच राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार

आमलकी एकादशी व्रत पारण समय
आमलकी एकादशी के व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त:  11 मार्च, मंगलवार, प्रातः 6: 50 मिनट से प्रातः 8 बजकर 13 मिनट तक
11 मार्च को द्वादशी तिथि का समय सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक है। 

Maha Shivratri 2025: शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही नियम, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

आमलकी एकादशी व्रत का महत्व
विज्ञापन

हिंदू धर्म के शास्त्रों में उल्लेख है कि जो लोग अमलाकी एकादशी का व्रत करते हैं, उन्हें सैकड़ों तीर्थों और अनेक यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा और व्रत करने से सभी पापों का नाश होता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। अमलाकी एकादशी के दिन व्रत और पूजा करने से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं, जिससे सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।

Maha Shivaratri 2025: इन राशियों पर भोलेनाथ हमेशा रहते हैं मेहरबान, जानें कौन सी हैं वो राशियां

आंवले के पेड़ की पूजा का महत्व
हिंदू धर्म में आंवला या आमलकी का पेड़ अत्यंत पवित्र माना गया है। इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए अमलाकी एकादशी के दिन इसकी पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन आमलकी के पेड़ की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें