फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024: सोना-चांदी नहीं खरीद सकते तो धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Fri, 18 Oct 2024 07:18 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, और वस्त्रों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। लेकिन इतनी महंगी चीजें खरीदना सभी के लिए संभव नहीं होता। हमारे शास्त्रों में कुछ ऐसी सस्ती वस्तुओं का भी वर्णन है, जिसकी खरीदारी से धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन
Dhanteras 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dhanteras 2024: दीपावली से ठीक पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। दिवाली के इस पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ ही होती है। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा-अर्चना का विधान है। इस दिन खरीदारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान कुबेर की पूजा और नई चीजों को खरीदारी करने से साल भर घर में धन और समृद्धि बनी रहती है। परंपरा के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, और वस्त्रों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं। लेकिन इतनी महंगी चीजें खरीदना सभी के लिए संभव नहीं होता। हमारे शास्त्रों में कुछ ऐसी सस्ती वस्तुओं का भी वर्णन है, जिसकी खरीदारी से धनतेरस माता लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं कि वह वस्तु क्या है।

विज्ञापन

 

Dhanteras 2024 Date: 29 या 30 अक्तूबर कब है धनतेरस? जानें धन्वंतरि पूजन का शुभ मुहूर्त


धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। यह दिन बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन प्रदोष व्रत भी रहता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 29 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन कुछ न कुछ जरूर खरीदना चाहिए, क्योंकि इससे माता लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं। ज्यादातर लोग धनतेरस के मौके पर सोना, चांदी, या कोई बर्तन खरीदते हैं, लेकिन जो लोग इतनी महंगी वस्तुओं को खरीदने में सक्षम नहीं हैं, वे एक सस्ती वस्तु भी खरीद सकते हैं, जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 
विज्ञापन

 

Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये पांच चीजें

विज्ञापन

करें इन वस्तुओं की खरीदारी
जो लोग सोना, चांदी, वाहन, या आभूषण जैसी महंगी चीजें नहीं खरीद सकते, उन्हें धनतेरस के दिन एक झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए। झाड़ू को गृह लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू की खरीदारी से भी माता लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में हमेशा आर्थिक बरकत बनी रहती है। झाड़ू घर की सफाई करने के काम आती है और जहां सफाई होती है देवी-देवताओं का वास वहीं पर होता है। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए। इसके अलावा आप धनतेरस के दिन छोटे बर्तन जैसे चम्मच, कटोरी या गिलास आदि भी खरीद सकते हैं। कम खर्च में आने वाले बर्तन भी इस दिन खरीदे जा सकता हैं। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 
 

Chhath Puja 2024: नवंबर में कब है छठ पूजा? यहां देखें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य तक का पूरा कैलेंडर



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें