फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला, गड़वारा में हुई रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना

Sat, 23 Sep 2023 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

Crime News :प्रतापगढ़ के गड़वारा में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में बेटे ने पिता को लाठी-डंडे और धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
घटना की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में जमीन का बैनामा न करने से नाराज नशे में धुत बेटे ने पिता जगदंबा प्रसाद शुक्ला की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। खबर मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतका की बहू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


शुकुलपुर निवासी जगदंबा प्रसाद शुक्ला (70) के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा संतोष व छोटा बेटा अरुण काम-काज के सिलसिले में गाजियाबाद में रहते हैं।मझला बेटा विनोद कुमार घर पर ही रहकर कभी कभार चार पहिया गाड़ी चलाता था। वह शराब का सेवन भी करता था। शुक्रवार की देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। बड़े बेटे संतोष के परिवार के साथ रहने वाले पिता जगदंबा को जबरन अपने घर ले आया। यहां लाठी डंडे से पीटने के बाद कुल्हाड़़ी से भी पिता पर प्रहार किया।

मरा समझकर वह मकान के छत पर चढ़ गया और सीढ़ी भी ऊपर खींच ली। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े तो सभी को गाली देते हुए धमकाने लगा। जबकि घायल जगदंबा तड़पते रहे। सूचना मिलने पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बेटे को हिरासत में लेने के बाद पड़ोसियों की मदद से बुजुर्ग को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक की बहू राधा देवी की तहरीर पर पुलिस ने विनोद कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि जमीन का बैनामा न करने की वजह से बेटे ने वारदात को अंजाम दिया।

कीमती जमीन का किया है सौदा, कचहरी से लौटे गए थे मृतक

मृतक जगदंबा प्रसाद शुक्ल के पास काफी जमीन है। तीनों बेटे अलग रहते थे। उन्हें खेती करने के लिए जमीन बराबर बांट दी थी। गांव में आवारगी करने वाले विनोद ने सड़क किनारे कीमती जमीन का कुछ लोगों से सौदा कर लिया था। रुपये लेने के बाद वे लोग विनोद पर जमीन का बैनामा कराने के लिए दबाव बना रहे थे। वह कुछ दिनों पहले झांसा देकर अपने पिता को कचहरी भी लाया था लेकिन वह जमीन का बैनामा करने की बात सुन वापस चल दिए। कुछ दिनों तक वह रिश्तेदारी में रहे। हाल ही में वह अपने घर लौटे थे।
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले पत्नी व बच्चे घर छोड़कर चले गए

पिता की हत्या करने वाला विनोद कुमार शुक्ला की पत्नी आर्थिक तंगी व विनोद की हरकतों से परेशान होकर सप्ताह भर पहले घर से चली गई। ग्रामीणों के अनुसार शराब पीकर घर आने के बाद आरोपी विनोद अपनी पत्नी निशा को मारता पीटता था। उसकी हरकतों से मासूम बेटटे राज व प्रीतम भी भयभीत रहते थे।

बेटों के आने के बाद आज होगा अंतिम संस्कार

भाई के हाथों पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद दोनों भाइयों के होश उड़ गए। प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा लेकिन बेटों के न पहुंचने के कारण रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें