फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi: हफ्ते भर में हो पाई महिला की शिनाख्त, दफन शव की हुई खुदाई, PM करवाकर परिजनों को किया सुपुर्द

Sat, 04 Feb 2023 02:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में 29 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। दरअसल, एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। फिलहाल, अब महिला की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन
दफन शव की हुई खुदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले में गऊघाट सोन नदी से 500 मीटर दूर सलैया में 29 जनवरी की सुबह 10 बजे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला था, जहां ग्रामीणों ने कमर्जी थाना पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन


बॉडी डीकंपोज होने की वजह से मृतक पहचान में नहीं आई। पुलिस ने 29 जनवरी को पहचान न होने के कारण बॉडी को दफना दिया। वहीं, चार फरवरी को मृतक के परिजन पहचानने के लिए पहुंचे, जो मृतक के मिले कुछ सामान और वस्त्रों से पहचान गए, जिसके बाद कमर्जी थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने दफन बॉडी को निकलवाकर मर्ग कायम कर शव को परिजनों को सौंपा।

परिजनों का कहना है, मृतक का नाम राजकुमारी कोरी पति पारसनाथ कोरी उम्र लगभग 40 साल निवासी चिलरी कला ग्राम पंचायत, थाना कमर्जी अंतर्गत की है। जो 27 जनवरी को घर से सुबह करीब 9:30 महामाया ट्रैवल्स बस से पटपरा मार्केट के लिए निकली थी, लेकिन वापस न आने पर परिजन परेशान हो गए। हर जगह ढूंढने लगे न मिलने पर 28 जनवरी को पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जहां परिजनों का कहना है कि जिस अवस्था में महिला का शव मिला है, हत्या की आशंका जताई जा रही है। कमर्जी थाना प्रभारी विशाल शर्मा के द्वारा बताया गया कि बॉडी का पीएम पहले ही करवा लिया गया था, आज बॉडी की पहचान भी हो गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें