फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: गुस्साए प्रेमी ने ब्लेड से प्रेमिका का गला काटा, बोला- मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा

Tue, 07 Feb 2023 08:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक युवती को शादी से मना करना महंगा पड़ गया। इनकार की बात सुनते ही प्रेमी युवक आग बबूला हो गया और युवती के घर पहुंच उसका ब्लेड से गला काट दिया।
 
विज्ञापन
घायल युवती का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम-प्रसंग के मामले में युवती की तरफ से शादी से इनकार करने पर युवक इतना आग बबूला हुआ कि युवती के घर पहुंच गया और ब्लेड से उसका गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरी घटना बहरी थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस ने बताया, बहरी थानांतर्गत पोखड़ौर निवासी दीपू रावत का उसी थाना एरिया की रहने वाली 18 साल की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों दूर की रिश्तेदारी में आते हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे युवती अपने घर के सामने कपड़ा धो रही थी, तभी अचानक दीपू रावत पहुंचा और युवती से बोला कि मुझसे शादी करोगी या नहीं। युवती ने कहा कि मेरे माता-पिता जहां शादी करेंगे, वहीं करूंगी। इतने में दीपू रावत आग बबूला हो गया और जेब से ब्लेड निकालकर बोला कि नई ब्लेड लाया हूं, यदि तुम मुझसे शादी के लिए नहीं मानोगी तो तेरा गला काटकर जान से मार दूंगा। मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा।

मुंह पकड़कर गला काटा...
इतने में युवती ने हल्ला गुहार करना शुरू किया तो दीपू ने युवती का मुंह पकड़कर जान से मारने की नियत से उसका ब्लेड से गला काट दिया। तब युवती वहीं गिर गई और काफी खून निकलने लगा। इतने में युवती के माता-पिता और भाई-बहन दौड़कर पहुंचे तो आरोपी युवक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


हत्या के प्रयास का मामला दर्ज...
पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी अंजलि ने कहा, प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला है। युवती द्वारा शादी से इनकार कर देने पर गुस्साए युवक ने युवती का ब्लेड से गला काट दिया है। घायल युवती का उपचार चल रहा है। आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा-307 के तहत मामला दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें