फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज अकादमीः खुलने से पहले ही मारामारी

Sun, 26 Oct 2014 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में खुलने वाली युवराज सिंह की ‘कोचिंग एक्सीलेंस ऑफ युवराज’ क्रिकेट एकेडमी के लिए खींचतान शुरू हो गई है। एचपीसीए से जुड़े विभिन्न जिलों के क्रिकेट संघ एकेडमी को अपने-अपने जिले में खोलने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन


धर्मशाला, नादौन और बिलासपुर दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि अकादमी कहां पर खोली जाएगी। बिलासपुर जिला क्रिकेट संघ ने भी युवराज सिंह से इस अकादमी के लिए अपनी दावेदारी जताई है।

महासचिव विशाल जगोता का कहना है कि यह अकादमी बिलासपुर में खोली जाए। बिलासपुर में क्रिकेटरों को प्रशिक्षण देने के लिए पहले से एकेडमी चल रही है। इसमें 11 लड़कियों समेत 80 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिले से कई नेशनल स्तर के खिलाड़ी भी आगे निकले हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट को और बढ़ावा मिले इसके लिए यह एकेडमी यहीं खुलनी चाहिए। कहा कि संघ ने प्रस्ताव पारित कर एचपीसीए, बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर को भी भेजा है। उम्मीद है कि यह एकेडमी बिलासपुर में खुलेगी।

उनके अनुसार अनुराग ठाकुर बिलासपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। लिहाजा, अकादमी को यहां खुलने की हर युवा वर्ग डिमांड कर रहा है। संघ के अन्य पदाधिकारियों सोनल शर्मा, तुषार डोगरा, उमेश गौतम, राकुमार, अतुल पाल आदि ने भी इस अकादमी को बिलासपुर में खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें