फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खाकी पहनने के लिए युवाओं ने जुन्गा में शुरू किया कदम ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती के लिए कोचिंग कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन

समादेशक भूपेंद्र सिंह नेगी ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। हिमाचल पुलिस में 800 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जिले के सैकड़ों युवाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा में सोमवार से युवाओं के लिए एक माह का निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम शुरू हो गया है।

प्रशिक्षण शिविर में 651 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। युवाओं को ग्राउंड टेस्ट के साथ लिखित परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा के समादेशक भूपेंद्र सिंह नेगी ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा प्रदेश का एकमात्र ऐसा पुलिस भर्ती प्रशिक्षण केंद्र है जहां अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग के साथ आवास, दो समय का भोजन और नाश्ते की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश की अन्य छह भारतीय रिजर्व बटालियनों (आईआरबी) में निशुल्क कोचिंग तो दी जा रही है लेकिन वहां भोजन और आवास की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनडोर सत्रों में लिखित परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी जबकि आउटडोर प्रशिक्षण में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षणों का अभ्यास कराया जाएगा। भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कोचिंग कार्यक्रम में युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती प्रक्रिया, पात्रता शर्तें, शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा, लिखित परीक्षा की तैयारी, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और पुलिस सेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सहायक समादेशक हरीश कुमार शर्मा, चिकित्सा अधिकारी अमित शर्मा, रिजर्व निरीक्षक दलीप सिंह, हेड क्लर्क लेडी सब इंस्पेक्टर अनिता सहित बटालियन के अन्य कर्मचारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें