फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: युवाओं को अब सस्ती दरों पर मिलेंगे शहर में खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शुरू की पहल, भराड़ी ग्राउंड अब 1000 से 1500 रुपये में करवा सकेंगे बुक
विज्ञापन

क्रॉसर

दौड़ने के लिए 50 रुपये में बनेगा एक कार्ड
एडवर्ड, बीसीएस और एचपीयू मैदान भी होगा बुक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में युवाओं के लिए अब खेल मैदान आसानी से बुक हो सकेंगे। बुकिंग की भारी भरकम फीस जोकि खेल प्रेमियों को देनी पड़ती थी, वह भी कम कर दी है।
नगर निगम का कहना है कि पुलिस ग्राउंड भराड़ी 1000 से लेकर 1500 रुपये में बुक हो जाएगा। छोटे बच्चों के लिए यह फीस पांच सौ रुपये तक होगी। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने इसकी जानकारी दी है। शहर में खेल मैदानों की भारी कमी है। खेल मैदान न होने के कारण अधिकांश युवा खेलों से दूर हो रहे हैं। ऐसे में युवा नशे की ओर न जाकर खेलों के प्रति अपनी रुचि दिखाएंगे। इसको लेकर नगर निगम ने डीजीपी अशोक तिवारी के साथ मिलकर एक पहल शुरू की है। नगर निगम का कहना है कि अधिकांश युवा जोकि क्रिकेट खेलना चाहते हैं, उनके पास ग्राउंड की कमी होने के कारण दिक्कतें पेश आती हैं।
भराड़ी पुलिस ग्राउंड में हर कोई यहां आकर नहीं खेल सकता है। इसको लेकर अनुमति लेनी पड़ती है। इसके अलावा ग्राउंड की बुकिंग के लिए भी महंगी दरों पर होती है। ऐसे में आम युवा इसका लाभ नहीं उठा सकते। यही कारण है कि अब नगर निगम ने डीजीपी के साथ मिलकर युवाओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई है। नगर निगम का कहना है कि यहां के सरकारी स्कूल के लिए सुविधा मुफ्त में देने को कहा है। साल में चार प्रतियोगिताएं मुफ्त में होंगी। इसके अलावा जो ग्राउंड में रनिंग करना चाहता है, उनके लिए पचास रुपये का कार्ड बनाया जाएगा। महापौर ने बताया कि यहां पर खेलों में दिक्कतें पेश न आए इसके लिए यहां पर हाई मास्ट लाइट भी लगाई गई है।
विज्ञापन



शहर के एडवर्ड और बीसीएस स्कूल के अलावा विवि के ग्राउंड में खेलने के लिए यहां का प्रशासन करीब दस से पंद्रह हजार रुपये की भारी भरकम फीस एक दिन की लेता है। ऐसे में कम से कम दर पर युवाओं को खेलने के लिए यह ग्राउंड मिल सके इसको लेकर बातचीत आने वाले दिनों में की जाएगी। अब तक ऊपर तक पहुंच रखने वाले लोगों की मदद से इस तरह के ग्राउंड बुक हो पाते हैं। आम युवा किसी तरह का टूर्नामेंट करवाना चाहता है, उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं।
विज्ञापन



एसजेवीएनएल से मांगा बजट
नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वह पार्षदों के साथ एसजेवीएनएल के अधिकारियों से मिल चुके हैं। इस दौरान महापौर ने एसजेवीएनएल को शहर में ग्राउंड बनाने को लेकर बजट उपलब्ध करवाने की बात की है। इसमें एसजेवीएनएल का अच्छा रिस्पांस मिला है। नगर निगम युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से युवाओं को दूर रखने को लेकर युवाओं और महिलाओं के बीच मैच करवाने को लेकर प्लान बना रहा है। पहला मैच मेयर इलेवन और कमिश्नर इलेवन के बीच खेला जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें