फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti: चंबा-कांगड़ा के युवा हो जाएं तैयार, 11 से पालमपुर में होगी सेना भर्ती

Fri, 02 Sep 2022 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिले के पात्र उम्मीदवारों के लिए 11 सितंबर से पालमपुर में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत और स्वचालित है।
विज्ञापन
अग्निपथ योजना - फोटो : indian army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिले के पात्र उम्मीदवारों के लिए 11 सितंबर से पालमपुर में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत और स्वचालित है। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों का पूर्ण विवरण एकत्रित किया जाता है। किसी भी भर्ती में डाटा के विवरण को बारीकी से जांचा जाता है। उम्मीदवारों की ओर से प्रस्तुत किए गए दस्तावेज फर्जी पाए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि किसी उम्मीदवार ने फर्जी दस्तावेज पेश किया तो वह केवल इस एक भर्ती से नहीं, बल्कि आगे की भी भर्ती में भी अयोग्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक भर्ती में उम्मीदवार का संग्रहीत किया गया संपूर्ण डाटा स्वचालित तरीके से जांचा जाता है। यदि कोई उम्मीदवार अपनी जन्म तिथि, नाम और पता बदलते हैं तो वह भर्ती प्रक्रिया के दौरान पकडे़ जाते हैं। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वह अपने आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और हिमाचल अधिवास प्रमाण पत्र के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी न करें।  

विज्ञापन

अग्निपथ भर्ती योजना : पांचवें दिन 566 ने पार की दौड़ की बाधा

 सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत सुजानपुर टीहरा के मैदान में चल रही अग्निपथ भर्ती के पांचवें दिन 2,742 में से 2,228 अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे। इनमें से 566 अभ्यर्थियों ने दौड़ उत्तीर्ण कर ली है। पांच दिनों में 2350 अभ्यर्थियों ने दौड़ पूरी कर ली है। 

पांचवें दिन जिला ऊना की हरोली और हमीरपुर की सुजानपुर टीहरा व गलोड़ तहसील के 2,742 युवा बुलाए गए थे। छठे दिन भर्ती के लिए जिला हमीरपुर की नादौन, बड़सर और टौणी देवी तहसील के 2,924 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। यह भर्ती आठ सितंबर तक चलेगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि पांचवें दिन 566 ने दौड़ उत्तीर्ण कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें