फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: बाइक पर घर से निकले युवक की हत्या

Fri, 02 Oct 2020 12:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, इंदौरा(कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत एक 24 वर्षीय युवक की  हत्या का मामला सामने आया है। युवक समीपवर्ती गांव भपू का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक बीती शाम को बाइक पर घर से निकला और सुबह परिवार को सूचना मिली कि उसका शव इंदौरा-पठानकोट वाया डाह कुलाड़ा मार्ग पर नसवाल में पड़ा है।

विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल इंदौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही इंदौरा पुलिस मौका पर पहुंची और परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए। मृतक की पहचान हरीश उर्फ कालू( 24) पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस बाइक पर वह गया था वह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर उसी के गां के  बस अड्डे पर खड़ी पाई गई।

जबकि उसकी हत्या भपू गांव से 3 किलोमीटर दूर नसवाल में हुई बताई गई है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उधर एएसपी जिला कांगड़ा दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात में संलिप्त कुछ लोगों की पहचान की गई है। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी और शीघ्र ही हत्या के कारण स्पष्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें