फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बहन को सौ रुपए देकर उतारा, बड़ी को ले भागे बोलेरो सवार

Fri, 02 Oct 2020 02:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बोलेरो सवार बदमाशों ने दो सगी बहनों को अपहृत कर लिया। कुछ दूर जाने पर छोटी बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो बदमाशों ने उसे 100 रुपये देकर बोलेरो से उतार दिया। वह घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े युवती के अपहरण की सूचना से आजमगढ़ जिले के मेंहनगर पुलिस हरकत में आ गई किंतु खोजबीन के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


मेंहनगर के एक गांव निवासी दो बहनें गुरुवार को मोबाइल बनवाने के लिए गई थीं। मोबाइल की दुकान से वापस लौटते समय मेंहनगर की तरफ से आ रही एक बोलेरो जिस में तीन लोग सवार थे ने दोनों बहनों को जबरन बोलेरो में बैठा लिया और छतवारा की तरफ भागने लगे।

रास्ते में छोटी बहन चिल्लाने लगी तो बदमाशों ने उसे 100 रुपये देकर बोलेरो से उतार दिया। वह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अपहृत युवती के चाचा ने तीन लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें