youth died in accident. one injured.
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत बुधवार देर शाम एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भोरंज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार रात करीब 8.45 पर लदरौर चौक में ट्रक और मोटर साइकिल की टक्कर हुई। जिसमें मोटर साइकिल सवार मुनीष कुमार पुत्र सुशील शर्मा गांव दसमल उम्र 24 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा सुमित कुमार पुत्र नरोत्तम लाल गांव बाड़ी चौक उम्र 34 गम्भीर घायल हो गया है। जिसे गम्भीर अवस्था मे सिविल अस्पताल भोरंज लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दो मोटरसाइकिल सवार भोटा से जाहू की तरफ जा रहे थे और ट्रक जाहू से भोटा जा रहा था। इस दौरान लदरौर चौक में टक्कर हुई। एसएचओ भोरंज जगपाल ने बताया कि मृतक की पहचान मुनीष कुमार पुत्र सुशील शर्मा गांव दसमल के रूप में हुई है। पुलिस घटना की छानबीन के लिए मौका पर रवाना हो गई है।