किन्नौर जिले के सांगला थाना के अंतर्गत ब्रुआ गांव के एक युवक ने रली पुल के नजदीक सतलुज नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की तलाश करना शुरू कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक ब्रुआ निवासी थाहिल कुमार नेगी (21) पुत्र राजेंद्र सिंह पिछले कल रिकांगपिओ गया था।
जब रिकांगपिओ से वापस घर की ओर बस में लौट रहा था कि अचानक रली पुल के पास उतरा और कपडे़, जूते उतारने के बाद सतलुज में कूदा।
जेपी कंपनी के मजदूरों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कड़छम चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह और थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी है।