लक्की ड्रॉ के जरिये चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से महक, अदिति गोस्वामी, करन शर्मा, विशाल और सुकांत शर्मा का चयन हुआ। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से मोहित ठाकुर, शालू, सुरजीत कौर और साक्षी जसवाल जबकि हरोली विधानसभा क्षेत्र से रेशव जसवाल, अंकुश व कृति भाटिया का नाम शामिल है।
ऊना विधानसभा क्षेत्र से देवेश, अनामिका कौशिक, मानवी मेनन, कृतिका सामा व मुकुंद चंदेल तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से स्मृति शर्मा, निखिल लट्ठ, पूजा शर्मा, दीक्षा और दीप सिंह का चयन उपायुक्त के साथ लंच के लिए हुआ था।
उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अधिक से अधिक युवा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की पहल की गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों का नतीजा है कि जिला ऊना मत प्रतिशतता की दृष्टि से पूरे प्रदेश में प्रथम रहा।