दोपहर करीब एक बजे वन परिक्षेत्र परवाणू के जाबली में गाही धार जंगल में चीड़ की सूखी पत्तियों में आग फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे कर्मियों के साथ वन विभाग की टीमें भी आग बुझाने में जुटी रहीं।
इसके बाद ट्रेनों को सुरक्षा के साथ रवाना किया। उत्तर रेलवे के ट्रैफिक इंचार्ज केवल प्रकाश ने बताया कि ट्रैक पर आग आ जाने के कारण ट्रेनों को आवागमन के लिए स्टेशनों पर आधा घंटा रोका गया था, जिसे जल्द बहाल कर दिया गया।
वन विभाग के रेंज ऑफिसर विजय ठाकुर ने कहा कि शुरुआत में 2-4 बीघा क्षेत्र में आग लगी थी, जिसे वन विभाग, रेलवे टीम और स्थानीय लोगों ने जल्द ही बुझा लिया।