यह कार्यशाला 20 और 21 दिसंबर को एपीएसडब्लूडीपी विश्व युवक केंद्र एवं पर्यावरण अध्ययन विभाग और पंजाब विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इस दौरान उद्योग विभाग पंजाब सरकार के सचिव आईएएस कमल किशोर यादव, मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. राजन वेलुकर और एपीएसडब्लूडीपी के संस्थापक डॉ. विवेक त्रिवेदी ने संस्था के सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। युवा संस्था की ओर से यह सम्मान सह संस्थापक सुधांशु ठाकुर और ललित कुमार डोगरा, संयोजक रीता, सहसचिव मोती लाल, प्रवक्ता आरती और ज्योति ने प्राप्त किया।
एनजीओ के राज्य मीडिया संयोजक ठाकुर दीक्षित धलारिया ने बताया कि हाल ही में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रभावित एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए एनजीओ ने उम्मीद हिमाचल अभियान संचालित किया था। इसमें लाखों रुपये की सहायता विभिन्न रूपों में एनजीओ ने प्रदान की थी। संवाद