आईटीबीपी की 19वीं बटालियन के एएसआई सुन्नी नेगी की अगुवाई वाली टीम ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे चोटिल युवक को श्रीखंड महादेव यात्रा के आखिरी पड़ाव में ढूंढने में सफलता पाई है। युवक की पहचान 25 वर्षीय सचिन, पुत्र गोविंद, गांव शदेड़ी कांगल, तहसील कुमारसैन के रूप में हुई है।
हिमाचल प्रदेश में श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर फंसे एक और चोटिल युवक को बचाया गया। बर्फ में फिसलने के कारण युवक को पांव में चोट लगी है। ग्लेशियर में वह अकेला फंस गया था। आईटीबीपी की 19वीं बटालियन के एएसआई सुन्नी नेगी की अगुवाई वाली टीम ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे चोटिल युवक को श्रीखंड महादेव यात्रा के आखिरी पड़ाव में ढूंढने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
युवक की पहचान 25 वर्षीय सचिन, पुत्र गोविंद, गांव शदेड़ी कांगल, तहसील कुमारसैन के रूप में हुई है। युवक को फांचा पहुंचाने के बाद ज्यूरी और फिर रामपुर लाया जाएगा। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने चेताया कि यदि कोई चोरी-छिपे श्रीखंड जाने की कोशिश करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।