काम करते वक्त अचानक बिच्छू ने युवक को डंक मार दिया। तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में इसने दम तोड़ दिया।
- फोटो : अमर उजाला
काम करते वक्त अचानक बिच्छू ने युवक को डंक मार दिया। तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में इसने दम तोड़ दिया। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां गांव जखेड़ा में बिच्छू के डंक से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद युवक ने दम तोड़ा। इसको लेकर अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया,।
कुछ देर बाद मामला शांत हुआ और परिजन पोस्टमार्टम को तैयार हुए। मृतक की पहचान हनीश पुत्र रमेश चंद निवासी जखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।