फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, ऐंठे 8 लाख रुपये, लड़की के नाम से फेंड रिक्वेस्ट भेज फंसाया

Sun, 06 Apr 2025 10:22 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में सेक्सटॉर्शन (सेक्स से संबंधित अपराधों पर जबरन वसूली) का मामला सामने आया है। इसमें शहर के एक युवक से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक को लड़की के नाम से सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई और इसके बाद उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि युवक को वीडियो वायरल करने के नाम पर दो सालों से लगातार धमकाया जाता रहा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले उसे सोशल मीडिया पर लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसी दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसे अभिषेक तिवारी नाम के शख्स ने अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने इसी डर में पहले 3,00000 रुपये की रकम चेक के माध्यम से आरोपी के बैंक खाते में डाल दी लेकिन इसके बाद भी आरोपी उन्हें लगातार वीडियो वायरल करने के नाम पर धमकाता रहा और युवक ने भी डर के कारण छोटी-छोटी रकम के जरिये पांच लाख रुपये और आरोपी के खाते में जमा करवा दिए। बताया जा रहा है कि युवक ने पिता की बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी से मिली राशि भी बदनामी के डर से आरोपी को दी। इसके बाद भी आरोपी उसे लगातार और पैसे जमा करवाने के लिए धमकाता रहा।

इसके बाद मजबूरन युवक ने मामले की शिकायत ढली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही बैंक खातों में जमा करवाई गई राशि का रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया जा रहा है।

एक्सपर्ट कमेंट
ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर फौरन 1930 पर कॉल करें। ऐसे अपराधी लोगों को डराकर उनसे पैसे ऐंठना चाहते हैं। वहीं ऐसे मामलों से बचने के लिए अनजाने लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट मंजूर न करें और न ही किसी अनजान से वीडियो कॉल के जरिये बात करें। इससे लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं। साइबर पुलिस ने ऐसे कई लोगों को गिरफ्तार किया है जो कि सेक्सटॉर्शन के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने का काम करते थे- मोहित चावला, डीआईजी साइबर क्राइम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें