फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लिफ्ट में जाने पर निगम के होटलों में मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विकास निगम ने शुरू की योजना
विज्ञापन

निगम के चुनिंदा होटलों में खाने पर मिलेगी दस फीसदी छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में सर्कुलर रोड से मालरोड पहुंचाने वाली लिफ्ट में सफर करने के बाद निगम के चुनिंदा होटलों में खाने पर दस फीसदी की छूट मिलेगी। हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने शिमला की ओर सैलानियों का रुझान बढ़ाने के लिए यह विशेष ऑफर निकाला है।

राजधानी में भारी बारिश और आपदा के बाद पर्यटन कारोबार को बहुत नुकसान हुआ। वहीं इस दौरान शिमला में सैलानियों की आवाजाही न के बराबर हो गई थी। विंटर सीजन के लिए अब राजधानी दोबारा सैलानियों से गुलजार होने लगी है। वहीं स्थिति में और ज्यादा सुधार लाने तथा सैलानियों को लुभाने के लिए पर्यटन विकास निगम ने खाने पर दस फीसदी छूट का ऑफर चलाया है। इसके लिए जिले के छह होटल चयनित किए हैं। इसमें रिज मैदान स्थित गुफा आशियाना शिमला, कुफरी में कैफे ललित शिमला, होटल एप्पल ब्लॉसम ग्लेड नालदेहरा, होटल मेघदूत कियारी घाट और चायल का पैलेस होटल शामिल हैं। इसमें लिफ्ट का टिकट दिखाने के बाद खाने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। यह टिकट खरीदने के बाद 48 घंटे तक ही मान्य होगा। निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि एक टिकट पर सिर्फ एक ही बार छूट मिलेगी। इस्तेमाल करने के बाद वह दूसरी बारी के लिए मान्य नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को आकर्षित करना मुख्य उद्देश्य
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि इस विशेष ऑफर का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को शिमला की ओर आकर्षित करना है, ताकि निगम के होटलों में भी कारोबार बढ़े।
-अमित कश्यप, प्रबंध निदेशक, हिमाचल पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें