केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना और आयुष्मान योजना के तहत अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदनकर्ता व्यवहारिक पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया, तिथि व स्थान की जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के सूचना पट्ट स्थान और विभागीय वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।
आयुर्वेद विभाग के निदेशक डीके रतन ने प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना और आयुष्मान भारत के अंतर्गत हेल्थ वेलनेस सेंटर में योग सिखाने के लिए हिमाचल प्रदेश के युवाओं से आवेदन मांगने की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत में योग सिखाने के लिए अभ्यर्थी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदनकर्ता को 11 मार्च तक जिला आयुर्वेदिक अधिकारी व आयुर्वेद उपमंडल अधिकारी को अपने प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा।