राष्ट्रीय योगासन खेल संघ के अध्यक्ष और भारत सरकार के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. आईडी वासवारेड्डी ने कहा है केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से योगासन को खेल का दर्जा दे दिए जाने के दूरगामी परिणाम होंगे। युवाओं में अब योग के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रदेश योगासन खेल संघ के चार दिवसीय ऑनलाइन योगासन खेल जजों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि दिसंबर से पहले योग आयुष मंत्रालय के अधीन आता था।