निदेशक भर्ती एआरओ शिमला कर्नल शानव सनवाल ने दी। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र सेना भर्ती कार्यालय शिमला से मिलेंगे।
हिमाचल प्रदेश के ऊना के इंदिरा मैदान में 28 मार्च से तीन अप्रैल तक हुई सेना भर्ती में मैदान की बाधा पार करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को शिमला के पोर्टमोर स्कूल में होगी। किन्नौर, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों के उम्मीदवारों के लिए यह लिखित परीक्षा होगी। यह जानकारी निदेशक भर्ती एआरओ शिमला कर्नल शानव सनवाल ने दी। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र सेना भर्ती कार्यालय शिमला से मिलेंगे। क्रमांक 1001 से 1400 तक के उम्मीदवारों के लिए 12 जुलाई, 1401 से 1800 तक के लिए 13 जुलाई, 1801 से 2300 तक के उम्मीदवारों को 14 जुलाई को भर्ती कार्यालय शिमला से प्रवेश पत्र मिलेंगे। सभी उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य है। जिसके पास प्रवेश पत्र नहीं होगा, वह लिखित परीक्षा में भाग नहीं ले पाएगा। लिखित परीक्षा के दौरान उम्मीदवार कोरोना को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइन का पालन करें।