कृषि विवि पालमपुर में मार्च माह में हुई सेना की भर्ती में चयनित युवाओं के लिए लिखित परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है। परीक्षा के लिए अलग-2 तरीख तय की गई है।
भर्ती निदेशक कार्यालय पालमपुर के कर्नल नवजोत कंग ने कहा कि लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को कृषि विवि के मैदान होगी। पालमपुर में मेडिकल में अनफिट होकर पठानकोट मेडिकल के लिए भेजे गए युवा जो फिट हो कर लौटे हैं।
उनको 12 अप्रैल को एडमिट कार्ड दिए जाएंगे और उनकी लिखित परीक्षा 31 मई को होगी। नर्सिंग सहायक तथा वेटर्नरी के लिए चयनित उम्मीदवारों की परीक्षा 30 अप्रैल को अंबाला में होगी।
उम्मीदवार अबांला जोनल मुख्यालय में सुबह 5 बजे रिपोर्ट करें। 26 अप्रैल को पालमपुर में होने वाली परीक्षा में युवा चार बजे कृषि विवि के मैदान में पहुंच जाए। वह अपने साथ क्लिप बोर्ड और काला पैन साथ लाएं। परीक्षा 9 बजे शुरु होगी।