फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: कुश्ती और कबड्डी के लिए बिलासपुर में ट्रायल कल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग

Wed, 29 Nov 2023 01:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

कुश्ती में 16 साल की आयु तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। इसमें छह लड़कों का चयन किया जाएगा जबकि 14 लड़कियों का चयन कबड्डी के लिए होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से बिलासपुर में होने जा रही कुश्ती और कबड्डी खेल की आवासीय अकादमी के लिए 30 नवंबर को ट्रायल होंगे। इसको लेकर बिलासपुर में बैठक का आयोजन किया गया। क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के सदस्य सतीश ठाकुर और अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि ट्रायल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन


कुश्ती में 16 साल की आयु तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। इसमें छह लड़कों का चयन किया जाएगा जबकि 14 लड़कियों का चयन कबड्डी के लिए होगा। कुश्ती में चयनित खिलाड़ी चांदपुर में ठाकुर रेसलिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेंगे। इन बच्चों के निशुल्क खानपान और आवास की व्यवस्था चांदपुर की अकादमी में ही रहेगी।

कबड्डी के लिए चयनित लड़कियों के निशुल्क खानपान तथा आवास की व्यवस्था कोल वैली इंस्टीट्यूट हरनोड़ा में की गई है। उन्होंने बताया कि कबड्डी के लिए भी आयु सीमा 14 से 16 साल है। चयनित खिलाड़ी तत्काल अकादमी ज्वाइन करेंगे और इनका प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को स्पोटर्स किट, खेल उपकरण साल भर के लिए निशुल्क उपलब्ध होगी। इसकी व्यवस्था केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने करवाई है। चयन प्रक्रिया में साई के कोच सेवाएं देंगे। इस दौरान ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से प्रशांत तायड़े विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगे। बैठक में आशीष कपिल, करप्रीत मेहता, कमल महाजन, जितेंद्र ठाकुर, सुभाष ठाकुर, विवेक ठाकुर, महिमा नेगी, आकांक्षा शर्मा और संयोजक सचिन शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें