फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विश्व पर्यटन दिवस पर युवाओं को एडवेंचर टूरिज्म में कॅरिअर बनाने के लिए किया प्रेरित

Thu, 21 Sep 2023 08:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन में गुरुवार को विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पर्वतारोही अमित कुमार नेगी ने मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
सोलन कॉलेज में कार्यक्रम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय महाविद्यालय सोलन के पर्यटन विभाग की ओर से विश्व पर्यटन दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पर्वतारोही अमित कुमार नेगी और प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने भी यह टूरिज्म एवं बी वॉक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान नाटिका अतिथि देवो भव: का मंचन भी किया गया और साथ ही हिमाचली नाटी से सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग और संगीत का कार्यक्रम भी हुआ।

विज्ञापन


मुख्यातिथि अमित कुमार नेगी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एडवेंचर टूरिज्म एवं माउंटेनियरिंग के बारे में अवगत कराया और अपने कॅरिअर से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी कहा। जिला किन्नौर के रहने वाले अमित कुमार नेगी ने एवरेस्ट, कंचनजंगा और अन्नपूर्णा चोटियों को फतेह किया है।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ रीता शर्मा ने भी बच्चों को हिमाचल में स्थापित विभिन्न प्रकार के पर्यटन, कला और संस्कृति पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अमित कुमार नेगी ने छात्र एवं छात्राओं की ओर से पूछे गए प्रश्नों का भी जवाब दिया। इस दौरान सभी अध्यापक एवं ग़ैर अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे। पर्यटन विभाग की विभागाध्यक्ष कात्यायनी शर्मा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें