गुरुवार को गो इगो नेटवर्किंग कंपनी काजा ने इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से काफी फायदा होगा और ग्रीन पर्यावरण के लिए सार्थक रहेगा।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा में विश्व का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गया है। गुरुवार को गो इगो नेटवर्किंग कंपनी काजा ने इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से काफी फायदा होगा और ग्रीन पर्यावरण के लिए सार्थक रहेगा। यहां पर दो इलेक्ट्रिक स्कूटी ट्रायल के लिए भी दी गई हैं। कंपनी के ब्रांड हेड वर्द मौर्य ने बताया कि टीम के दो सदस्य मनाली से काजा इलेक्ट्रिक स्कूटी पर आए हैं। इस दौरान तीन जगह स्कूटी चार्ज की गई।
विज्ञापन
रास्ते में कोई भी दिक्कत नहीं हुई। अगर यहां पर स्टेशन का ट्रायल सफल रहा तो अन्य स्टेशन भी स्थापित किए जा सकते हैं। कंपनी की मार्केट कम्युनिकेशन हेड मानवी ने कहा मेक इन इंडिया के तहत गो इगो नेटवर्किंग कंपनी बनी है। देश भर में हमने स्टेशन स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि चार से पांच घंटे में स्कूटी फुल चार्ज हो जाती है। मैदानी क्षेत्रों में एक बार फुल चार्जिंग से स्कूटी 95 किलोमीटर चलती है। काजा जैसे क्षेत्र में 70 से 75 किलोमीटर एक बार चार्जिंग में चल सकती है।