एक हफ्ते तक शिमला में रहेगी टीम, फील्ड में जाकर देखेगी काम की रफ्तार अमर उजाला ब्यूरो शिमला। राजधानी में 24 घंटे पेयजल सुविधा देने के लिए तैयार की जा रही सतलुज पेयजल योजना का काम जांचने के लिए विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को शिमला पहुंच गई है। पहले दिन बैंक की टीम ने पेयजल कंपनी के यूएस क्लब स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान शहर में चल रहे इस योजना के काम की रिपोर्ट ली गई। विश्व बैंक टीम के दो सदस्य मंगलवार सुबह ही शिमला पहुंच गए थे। तीन सदस्य दोपहर बाद शिमला पहुंचे। इन सदस्यों ने कंपनी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। कंपनी के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने इस योजना की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की। साथ ही शहर में चल रहे योजना के काम की जानकारी दी। बताया कि योजना के काम से पहले हर वार्ड का सर्वे भी करवाया जा रहा है। विश्व बैंक की यह टीम अगले एक हफ्ते तक शिमला शहर में रहेगी। यहां समीक्षा बैठकों के अलावा मौके पर जाकर भी काम का जायजा लिया जाएगा। इसमें शकरोड़ी, दवाडा और डूम्मी पंपिंग स्टेशनों का दौरा
शिमला पहुंच चुका है सतलुज का पानी सतलुज पेयजल योजना का पानी शिमला शहर को मिलने लगा है। शकरोड़ी से सतलुज का पानी शिमला लाने का पहले चरण का काम पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण के तहत शहर में इस पानी का 24 घंटे वितरण सुनिश्चित करने के लिए नई पेयजल लाइनें बिछाई जा रही हैं। अब तक सिर्फ दो से तीन वार्डाें में ही यह काम पूरा हुआ है। बाकी वार्डाें में काम अब शुरू किया जा रहा है। मशोबरा क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे पानी की सुविधा मिलनी भी शुरू हो गई है।