फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Bank: परियोजना अवधि में पूरे किए जाएं सिंचाई और मंडियों के बचे हुए काम, समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Sat, 16 Sep 2023 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शनिवार को विश्व बैंक की टीम ने बागवानी विकास परियोजना के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता सचिव उद्यान सी पालरासु ने की।
विज्ञापन
विश्व बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व बैंक ने बागवानी विकास परियोजना के तहत चल रहे सिंचाई और मंडियों के बचे कामों को प्राथमिकता के आधार पर परियोजना अवधि में पूरे करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को विश्व बैंक की टीम ने बागवानी विकास परियोजना के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता सचिव उद्यान सी पालरासु ने की। बैठक में विश्व बैंक के टीम लीडर सेमसिव, तकनीकी सलाहकार अरविंद झांब, विपणन विशेषज्ञ जॉली बरुहा, परियोजना निदेशक सुदेश मोख्टा, निदेशक उद्यान संदीप कदम, प्रबंध निदेशक विपणन बोर्ड हेमिस नेगी मौजूद रहे।

विश्व बैंक की टीम ने परियोजना में किए जा रहे कार्यों के प्रति संतुष्टि जताई। शिमला के पराला में परियोजना के अंतर्गत बनाई गई स्वचालित प्रसंस्करण इकाई के सफल ट्रायल की सराहना की। परियोजना की टीम लीडर डॉ. प्रबल, डाॅ. अर्चना और डॉ. जगदीश ने परियोजना के प्रत्येक घटक में की जा रही गतिविधियों को लेकर विश्व बैंक की टीम को अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें