ठियोग-हाटकोटी-रोहडू सड़क फिर सरकार के गले पड़ गई है। विश्व बैंक ने हिमाचल में 10 सड़कों के प्रोजेक्ट के लिए 281 मिलियन डालर लोन स्वीकृत किया था। इसमें एक प्रोजेक्ट ठियोग - हाटकोटी - रोहडू सड़क भी है। यह सड़क प्रोजेक्ट को 30 जून, 2017 को खत्म हो रहा है। इसका काम 2007 में शुरू हुआ था। निर्धारित समय पर प्रोजेक्ट पूरा न होने के कारण विश्व बैंक ने एसटेक्शन देने से भी मना कर दिया है।
अब सरकार अपने स्तर पर शेष बचे कार्यों को पूरा करने जा रही है। सेब बेलट होने के नाते इस सड़क को महत्वपूर्ण माना जाता है। दूसरे हिमाचल में सेब सीजन शुरू हो रहा है और हिमाचल में विधानसभा चुनाव भी इसी साल हो रहे हैं। सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक से शेष बची सड़क को अपने स्तर पर करने को मंजूरी दे दी है।