उमंग फाउंडेशन रविवार को वाईएमसीए में दृष्टिहीन लोगों के लिए कंप्यूटर के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित करेगी।
शहर में इस तरह की यह पहली कार्यशाला है जिसमें दृष्टिहीन लोगों को नई तकनीक के इस्तेमाल और इसे चलाने की जानकारी दी जाएगी।
उमंग फाउंडेशन के चेयरमैन अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह दस बजे से यह कार्यशाला शुरू होगी। इसमें विभिन्न जगहों में रह रहे दृष्टिहीन लोगों को बुलाया जा रहा है।
इसमें कंप्यूटर और इंटरनेट के इस्तेमाल की जानकारी देने के लिए दिल्ली से दृष्टिहीन विशेषज्ञ आएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले समय में भी उनकी संस्थान इस तरह के आयोजन करेगी।
गौरतलब है कि उमंग संस्था इससे पहले दृष्टिहीन छात्राओं को सरकारी स्कूल में एडमिशन दिलाने में भी अहम भूमिका निभा चुकी है।