हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते मोहिं गांव की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। यह किशोर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था। वह इस समय माता-पिता के साथ मोहिं पंचायत के भाटी गांव में रहता था।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 15 वर्षीय किशोर को उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर माता-पिता मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाए। यहां पर उसका उपचार चल रहा था। वीरवार को उसने दम तोड़ दिया।
अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण का खुलासा हो पाएगा। सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि लड़के की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के दौरान मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्त्रस्वार को पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। -संवाद