फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली के शो में महिला रेसलर भी लगाएंगी दांव, सीएम जयराम करेंगे शुभारंभ

Tue, 12 Jun 2018 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक पड्डल मैदान में प्रस्तावित रेसलिंग के इंटरनेशनल शो में महिला रेसलर भी हिस्सा लेंगी। सोमवार को दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली खुद मैदान में पहुंचे। उन्होंने आयोजन की दृष्टि से पूरा जायजा लिया।

विज्ञापन


इस इवेंट में सीएम जयराम ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। रेसलिंग में आधा दर्जन से अधिक विदेशी रेसलर भाग लेंगे।  इवेंट के लिए टिकट 20 जून के बाद मंडी में मिलने शुरू होंगे।

हालांकि, टिकट का रेट अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इसे तय कर दिया जाएगा। खली ने मैदान का जायजा लेने के बाद कहा कि वे अपनी प्रोडक्शन टीम के साथ पड्डल मैदान में पहुंचे थे। इवेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये पहलवान लेंगे भाग 

29 जून को देश का पहला अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग शो मंडी के पड्डल मैदान में होगा। विदेशी रेसलरों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन टीम ने पड्डल मैदान का बारीकी से अध्ययन किया। टीम ने पूरे इवेंट को लेकर रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है।

इवेंट में पोलो, ग्रीमसन, बोडीस्लीथ, एलेक्स राईली, केडी फास्ट, जेबी जेमसन और क्रिस ने शामिल होने की हामी भर दी है। इसमें चार महिला रेसलर भी होंगी। लोगों को इनकी फाइट देखने का मौका मिलेगा। खुद खली भी रिंग में उतरेंगे और उनके साथ देश के 30 नामी रेसलर भी इसका हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें