फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20: रोमांचक मुकाबले में हिमाचल ने केरल को 13 रन से हराया, सुष्मिता ने चटकाए चार विकेट

Sat, 09 Sep 2023 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू मैदान में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 अभ्यास मैच में हिमाचल ने रोमांचक मुकाबले में केरल को 13 रन से शिकस्त दी। 
विज्ञापन
लुहणू मैदान में हुए क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू मैदान में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 अभ्यास मैच में हिमाचल ने रोमांचक मुकाबले में केरल को 13 रन से शिकस्त दी। मुकाबले में हिमाचल की ओर से सुष्मिता की शानदार गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के चार विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान सुषमा वर्मा की शानदार 52 रन की पारी की बदौलत हिमाचल ने 20 ओवर में 117 रन बनाए। टीम की ओर से निकिता महाजन ने 20 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाईं।

विज्ञापन


केरल की ओर से दर्शना ने तीन और अनुश्री ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम 19.5 ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई। केरल की ओर से अलिना सुरेंद्र ने शानदार 31 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिलवा सकीं। वहीं, नजिला ने 24, दीप्ति ने 18 और दिव्या ने 10 रन का योगदान दिया। केरल ने अंत के ओवरों में मात्र पांच रन के अंदर छह विकेट गंवा दिए। हिमाचल की गेंदबाद सुष्मिता ने 19वें ओवर में तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। 20वें ओवर में यमुना ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें