फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's IPL: हिमाचल की 22 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली, खुल सकती है कई की किस्मत

Thu, 26 Jan 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल के रोहड़ू की रहने वाली रेणुका ठाकुर ने रेलवे की ओर से बोली के लिए पंजीकरण करवाया है। रेणुका मौजूदा समय में रेलवे की ओर से खेलती हैं। बोली के दौरान रेणुका पर धनवर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
रेणुका ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च में होने वाले पहले महिला आईपीएल में हिमाचल की कई क्रिकेटरों की लॉटरी लग सकती है। फरवरी में टीमों के लिए खिलाड़ियों की बोली लगनी है। हिमाचल प्रदेश से 22 महिला क्रिकेटरों ने बोली के लिए एचपीसीए की ओर से पंजीकरण किया है। इनमें दो क्रिकेटर ऐसी हैं, जो भारतीय टीम से खेल चुकी हैं। हरलीन देओल और सुषमा वर्मा इस सूची की कैप्ड खिलाड़ियों में हैं।

विज्ञापन


जबकि, हिमाचल की 20 क्रिकेटर अनकैप्ड की सूची में हैं। हरलीन का बेस प्राइज 40 लाख रुपये है और सुषमा ने बेस प्राइज 30 लाख रुपये रखा है। 20 क्रिकेटरों ने बेस प्राइस 10-10 लाख रुपये रखा है। हरलीन और सुषमा पर बोली लगना तय है। इनके अलावा हिमाचल की दूसरी क्रिकेटरों की किस्मत भी खुल सकती है। 
खिलाड़ियों का चयन महिला आईपीएल की पांच टीमों की फ्रेंचाइजी पर निर्भर करेगा। 

हिमाचल की 20 अनकैप्ड खिलाड़ियों में नीना चौधरी, सोनल ठाकुर, पल्लवी शर्मा, नैंसी शर्मा, ज्योति ठाकुर, वासुवी फिस्टा, मोनिका देवी, रंजना ठाकुर, नेहा, वंदना राणा, कशिश वर्मा, यमुना राणा, अनीशा अंसारी, शिवानी सिंह, प्राची चौहान, चित्रा सिंह जंवाल, सुष्मिता कुमारी, निकिता चौहान, हिमांशी मेहता और शालिनी कौंडल हैं। 
विज्ञापन


रेणुका ने रेलवे से करवाया पंजीकरण, होगी धनवर्षा
हिमाचल के रोहड़ू की रहने वाली रेणुका ठाकुर ने रेलवे की ओर से बोली के लिए पंजीकरण करवाया है। रेणुका मौजूदा समय में रेलवे की ओर से खेलती हैं। बोली के दौरान रेणुका पर धनवर्षा हो सकती है। इस समय रेणुका भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ हैं। फ्रेंचाइजी पर इनकी सबसे ज्यादा नजर रहेगी और सबसे महंगी क्रिकेटरों में रेणुका का नाम भी जुड़ सकता है।

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पहले महिला आईपीएल में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर अब तक 22 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। जिसमें हरलीन दओल और सुषमा वर्मा भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं। जबकि 20 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पहले महिला आईपीएल में प्रदेश की कई क्रिकेटर नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें