फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुख्यमंत्री सुक्खू अचानक ढाबे पर पहुंचे, मक्की की रोटी और दाल का लिया जायका

Wed, 25 Jan 2023 11:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार रात को शिमला लौटते समय बिलासपुर के बागी बिनोला नामक जगह पर एक ढाबे पर खाना खाने पहुंच गए। ढाबे पर मुख्यमंत्री को देखकर सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
मुख्यमत्री सुक्खू ने ढाबे पर खाया खाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार रात को शिमला लौटते समय बिलासपुर के बागी बिनोला नामक जगह पर एक ढाबे पर खाना खाने पहुंच गए। ढाबे पर मुख्यमंत्री को देखकर सभी हैरान रह गए। एक पल के लिए किसी को विश्वास नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री ढाबे पर खाना खाने आए हैं।  मुख्यमंत्री के साथ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दिवाकर शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मक्की की रोटी और गर्मागर्म दाल का जायका लिया।

विज्ञापन


खाना खाने के बाद मुख्यमंत्री शिमला रवाना हुए। दरअसल मुख्यमत्री सुखविंद्र सुक्खू बुधवार हमीरपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। वहां से शाम को शिमला लौट रहे थे। इसी बीच बिलासपुर के घागस के पास पहुंचने पर मुख्यमंत्री का काफिला बागी बिनोला की और चल पड़ा। बागी बिनोला स्थित बहादुर ढाबा अपनी मक्की रोटी और माह की दाल के प्रसिद्घ है। इस ढाबे पर पहले भी कई हस्तियां भोजन कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें