फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: महिलाओं ने उठाया बेलचा, सड़क से सात घंटे में हटाई बर्फ

Tue, 05 Dec 2023 10:29 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

लाहौल के योचे गांव की सड़क में कोई हादसा न हो, इसके लिए महिलाओं ने खुद ही मोर्चा संभाल कर बर्फ हटाई। सड़क से बर्फ हटाने में गांव की चार महिलाओं ने सात घंटे तक कार्य किया।
विज्ञापन
लाहौल में खुद ही सड़क बहाली में जुटीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लाहौल के योचे गांव की सड़क में कोई हादसा न हो, इसके लिए महिलाओं ने खुद ही मोर्चा संभाल कर बर्फ हटाई। सड़क से बर्फ हटाने में गांव की चार महिलाओं ने सात घंटे तक कार्य किया। लोक निर्माण विभाग को आगे आता न देख महिलाओं ने बेलचा उठाकर सड़क को साफ किया। करीब ढाई किलोमीटर मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया।1 दिसंबर को गांव में 20 सेंमी बर्फबारी होने से गांव का संपर्क कट गया था। गांव में स्वास्थ्य और संचार व्यवस्था सुविधा नहीं होने से गांव की 70 फीसदी आबादी सर्दी आने से पहले ही कुल्लू-मनाली चली गई है। अभी गांव में महज 28 से 30 लोग ही रह रहे हैं। इन लोगों को अपने मवेशियों की देखभाल करनी पड़ती है।

विज्ञापन


दारचा पंचायत के योचे गांव की चार महिलाओं के जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है। महिलाओं ने छोटी गाड़ी के लिए सड़क बहाल कर दी है। 1 दिसंबर की रात्रि योचे गांव और आसपास क्षेत्र में 20 सेंटीमीचर तक बर्फबारी हुई है। दो और तीन दिसंबर को घाटी में मौसम साफ रहा। रविवार को योचे गांव की बिमला देवी, युरजोम लामो, अंगमो देवी और तंजिन लामो ने योचे पुल से गांव तक लगभग ढाई किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोला। ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं ने सड़क को साफ करने के लिए सुबह 9:00 बजे बेलचा उठाया और शाम 4:00 बजे तक सड़क को वाहन योग्य बनाया।

घर के अंदर नहीं आता मोबाइल सिग्नल
लाहौल घाटी में 15 घरों की आबादी वाला योचे गांव आज भी स्वास्थ्य और दूरसंचार सेवाओं से महरूम है। गांव के छेरिंग अंज्ञाल ने बताया कि योचे गांव दारचा से 12 किमी दूर है। दारचा में टावरों से उन्हें कभी कभार सिग्नल उपलब्ध होता है। बात करने के लिए घर से बाहर आना पड़ता है।

बर्फ कम पड़ी है। सर्दी में योचे गांव की सड़क बंद न हो, इसके लिए मशीनरी लगाई जाएगी, जिससे बर्फ पड़ते ही सड़क को समय रहते बहाल किया जाए। -नरेश ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, केलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें