युवा मेहनत करें, नशे से दूर रहें: पुष्पा
पुष्पा ने कहा कि फिलहाल अगले टूर्नामेंट की तारीखें तय नहीं हुई हैं, लेकिन टीम का लक्ष्य स्पष्ट है। खिलाड़ी आगे भी पूरी मेहनत के साथ देश के लिए खेलना चाहती हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए पुष्पा ने कहा कि युवाओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए। खेल और मेहनत के जरिये युवा अपने लिए बेहतर भविष्य बना सकते हैं। पुष्पा ने खिलाड़ियों के सम्मान और भविष्य से जुड़े मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सम्मान, सुविधाएं और रोजगार के अवसर मिलने चाहिए। सरकारों को खिलाड़ियों की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उचित सहयोग और नौकरी के अवसर देने चाहिए, ताकि उन्हें भविष्य के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।
ज्योति बोलीं- टीम की मेहनत रंग लाई
भारतीय टीम की खिलाड़ी ज्योति ठाकुर ने कहा कि टीम की मेहनत रंग लाई है। देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना गर्व की बात है। पूरी टीम ने एकजुट होकर मेहनत की और इसका परिणाम है कि भारत ने स्वर्ण पदक जीता। ज्योति ने कहा कि टीम आगे भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करती रहेगी। इसके लिए अभ्यास का सिलसिला जारी रहेगा।