फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: कप्तान पुष्पा राणा बोलीं- जीत की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल, कड़ी मेहनत रंग लाई

Sat, 26 Sep 2026 06:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

अमर उजाला से फोन पर बातचीत में पुष्पा राणा ने कहा कि स्वर्ण जीतने के बाद पूरी टीम बेहद खुश है। जिस लक्ष्य के लिए खिलाड़ियों ने लंबे समय तक मेहनत की थी, उसे हासिल करने के बाद खुशी को व्यक्त करना मुश्किल है।
विज्ञापन
भावना, पुष्पा ओर ज्योति। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स के महिला कबड्डी फाइनल में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण जीतने की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। टीम ने इस उपलब्धि के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत और अभ्यास किया था। आखिरकार मेहनत रंग लाई और लक्ष्य हासिल हुआ। अमर उजाला से फोन पर बातचीत में पुष्पा राणा ने कहा कि स्वर्ण जीतने के बाद पूरी टीम बेहद खुश है। जिस लक्ष्य के लिए खिलाड़ियों ने लंबे समय तक मेहनत की थी, उसे हासिल करने के बाद खुशी को व्यक्त करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि टीम का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। देश के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास का सिलसिला भी जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

युवा मेहनत करें, नशे से दूर रहें: पुष्पा
पुष्पा ने कहा कि फिलहाल अगले टूर्नामेंट की तारीखें तय नहीं हुई हैं, लेकिन टीम का लक्ष्य स्पष्ट है। खिलाड़ी आगे भी पूरी मेहनत के साथ देश के लिए खेलना चाहती हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए पुष्पा ने कहा कि युवाओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए। खेल और मेहनत के जरिये युवा अपने लिए बेहतर भविष्य बना सकते हैं। पुष्पा ने खिलाड़ियों के सम्मान और भविष्य से जुड़े मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सम्मान, सुविधाएं और रोजगार के अवसर मिलने चाहिए। सरकारों को खिलाड़ियों की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उचित सहयोग और नौकरी के अवसर देने चाहिए, ताकि उन्हें भविष्य के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।
विज्ञापन

ज्योति बोलीं- टीम की मेहनत रंग लाई
भारतीय टीम की खिलाड़ी ज्योति ठाकुर ने कहा कि टीम की मेहनत रंग लाई है। देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना गर्व की बात है। पूरी टीम ने एकजुट होकर मेहनत की और इसका परिणाम है कि भारत ने स्वर्ण पदक जीता। ज्योति ने कहा कि टीम आगे भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करती रहेगी। इसके लिए अभ्यास का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें