फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की इस युवा महिला आईपीएस अधिकारी को मिलेगा वूमेन आइकन अवार्ड

Fri, 26 Jan 2018 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमाचल की युवा महिला आईपीएस अधिकारी को आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जी हां युवा आईपीएस अधिकारी और एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वुमन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह सम्मान चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर दिया जाएगा। चर्चित आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री ने कुल्लू में चरस माफिया के खिलाफ इन दिनों अभियान छेड़ा हुआ है। 

कुल्लू में बतौर एसपी पहली नियुक्ति पर शालिनी का प्रदर्शन अब तक सराहनीय रहा है। चेन्नई की मास्टर माइंड फाउंडेशन की ओर से शालिनी के बतौर पुलिस अधिकारी रहते हुए समाज के प्रति किए गए कार्यों के लिए यह अवार्ड दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शालिनी अग्निहोत्री के नाम ये उपलब्धियां

सम्मान समारोह में एसपी शालिनी अग्निहोत्री की ओर से किए गए कार्यों को वीडियो के माध्यम से सभी लोगों तक पहुंचाया जाएगा और अन्य महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा।

नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने वाली शालिनी अग्निहोत्री मूल रूप से हिमाचल के ही ऊना जिले से संबंध रखती हैं। प्रशिक्षण के दौरान भी शानदार प्रदर्शन कर चुकीं शालिनी ने कुल्लू में बतौर एसपी को पदभार संभालने के बाद कुल्लू गुड़िया कांड को सुलझाकर खूब वाहवाही लूटी थी।

इसके बाद नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान छेड़ा। नशे के चंगुल में आने वाले युवाओं को इससे दूर करने के लिए वीडियो के माध्यम से जागरूक करवाया। पार्वती वैली में होने वाली रेव पार्टियों को रुकवाया।

2012 बैच की आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री अपनी कार्यप्रणाली को लेकर वह शुरू से ही हिमाचल में चर्चित रही हैं। इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि अवार्ड को लेकर आधिकारिक पत्र मिला है। जनता के सहयोग से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना मकसद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें