फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा: बर्फबारी में तीन किमी पैदल चल महिला कर्मियों ने किशोरों को लगाई कोविड वैक्सीन

Wed, 05 Jan 2022 03:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

दो स्वास्थ्य महिला कर्मी और एक आशा वर्कर बर्फबारी के बीच तीन किलोमीटर पैदल चलकर बच्चों का टीकाकरण करने के लिए जाणा स्कूल पहुंचे। इसके बाद टीका लगाया।
विज्ञापन
तीन किमी पैदल चल महिला कर्मियों ने किशोरों को लगाई वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल ऐसे ही कोरोना वैक्सीनेशन में नंबर वन नहीं बनता। नग्गर की दो स्वास्थ्य महिला कर्मी और एक आशा वर्कर बर्फबारी के बीच तीन किलोमीटर पैदल चलकर बच्चों का टीकाकरण करने के लिए जाणा स्कूल पहुंचे। इसके बाद टीका लगाया। इससे पहले उन्होंने सात किलोमीटर तक वाहन में सफर किया है। स्वास्थ्य कर्मी पूजा, मीना और आशा वर्कर यमुना ने बर्फबारी में भी अपना हौसला बनाए रखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने फेसबुक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हिम्मत को सराहा। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार जहां लोगों की रक्षा कर रहा है तो वहीं, कोरोना से बचाव में भी अभियान को भी तेजी से पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि नदी, रेगिस्तान हो या बर्फ का तूफान हमारी हेल्थ आर्मी लक्ष्य साधन के लिए सदैव तत्पर है। बारिश और बर्फबारी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील चंद्र शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्कर को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें